Friday, April 18, 2025
HomeUncategorizedदो महीने में एक्ट्रेस को कई बार मिले अंडरगार्मेंट्स और Sex Toys,...

दो महीने में एक्ट्रेस को कई बार मिले अंडरगार्मेंट्स और Sex Toys, शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई : पुलिस इस शख्स की तलाश में जुटी हुई है, जो बीते 2 महीने से लगातार एक्ट्रेस को अंडरगार्मेंट्स और सेक्स टॉय भेज चुका है। शुरुआत में तो एक्ट्रेस ने इस घटना को अनदेखा किया। उन्हें लगा कि शायद कोई ऐसी मजाक कर रहा है, लेकिन जब ये सिलसिला लगातार चलता रहा तो एक्ट्रेस परेशान हो गईं। उन्होंने अंत में जाकर पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई।

28 साल की ये एक्ट्रेस जोगेश्वरी में रहती हैं और दो महीने पहले अंजान शख्स से उनको पार्सल मिला। लेकिन बार-बार उसे विभिन्न शॉपिंग पोर्टल से पार्सल आने लगे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा है कि हमने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 509 (शब्द, इशारा या एक महिला के शील का अपमान करने का इरादा) के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद से एक्ट्रेस को अभी तक कोई ऐसा गिफ्ट नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा है कि उन्हें कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनसे शॉपिंग पोर्टल्स को ऑर्डर दिया गया था। लेकिन अभी तक नंबर के स्थान का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस अंजान शख्स की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular