Tuesday, March 19, 2024
HomeHollywoodJake Flint: शादी के कुछ वक्त के बाद ही इस सिंगर की...

Jake Flint: शादी के कुछ वक्त के बाद ही इस सिंगर की हुई मौत 

Jake Flint: हॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जेक फ्लिंट (Jake Flint) की मौत हो गई। 37 साल की उम्र में ही जेक फ्लिंट (Jake Flint) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 26 नवंबर को ही जेक की शादी हुई थी। शादी के बाद जब वो सोने के लिए गए तो इसके बाद वो दोबारा नहीं उठे। जेक फ्लिंट के निधन पर फैमिली-फ्रेंड्स और नई नवेली पत्नी ब्रेंडा फ्लिंट का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जेक की मौत कैसे हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने उनके निधन के खबर की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर,शनिवार को ब्रेंडा के साथ शादी करने के कुछ ही घंटों के बाद जेक फ्लिंट ने नींद में ही दम तोड़ दिया। जेक फ्लिंट की पत्नी ब्रेंडा फ्लिंट के लिए ये बहुत ही दर्दनाक पल है। शादी के 4 घंटे में ही वो अपने जीवन साथी से दूर हो गईं।

ब्रेंडा फ्लिंट ने फेसबुक पर बहुत ही मार्मिक पोस्ट डाला है। उन्होंने लिखा है,  हमें अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थी लेकिन इसकी जगह पर  मुझे इस समय अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है, ये सोचना पड़ रहा है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया, मुझे उसकी जरूरत है। मैं चाहती हूं कि वो वापस आ जाए, मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।

ब्रेंडा का ये दुख भरा पोस्ट पढ़कर हर किसी की आंखे नम हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular