Tuesday, March 19, 2024
HomeTVअंकित से मिलने जुनूनियत के सेट पर पहुंचीं प्रियंका

अंकित से मिलने जुनूनियत के सेट पर पहुंचीं प्रियंका

Ankit Gupta Priyanka Chahar: उड़ारियां से लेकर बिग बॉस 16 तक अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar) की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उड़ारियां में जहां तेजो और फेतह बने अंकिता गुप्ता-प्रियंका चाहर चौधरी (Ankit Gupta Priyanka Chahar) की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं बिग ब़़ॉस 16 में दोनों की एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखने को मिली। अब प्रियंका चाहर और अंकिता गुप्ता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चंडीगढ़ पहुंचते ही अंकित से मिलने पहुंची प्रियंका (Ankit Gupta Priyanka Chahar)

बिग बॉस 16 के बाद पहली बार प्रिंयका चाहर (Priyanka Chahar) मुंबई से अपने होम टाउन चंडीगढ़ पहुंची। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रियंका की फैमिली ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। इसके बाद सीधे प्रिंयका अपने दोस्त अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)  से मिलने के लिए जुनूनियत’ (Junooniyat) के सेट पर पहुंची।

अंकित ने प्लान किया सरप्राइज 

अंकित गुप्ता ने प्रियंका के आने की खबर सुनते ही पहले ही सरप्राइज प्लान कर रखा था। अंकित ने अपने मेकअप रुम में प्रियंका के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज रखा था। उन्होंने प्रियंका को स्पेशल फील कराने के लिए मेकअप रूम को बलून से सजाया था और उसके बाद प्रियंका ने केक भी काटा। लेट नाइट शूटिंग की वजह से अंकित उनसे बाहर नहीं मिल पाए, तो प्रियंका खुद ही सेट पर आ गई थीं। ऐसे में उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए अंकित ने ऐसा सरप्राइज दिया, जो प्रियंका को बहुत ही पसंद भी आया। इस खूबसरत पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दिख सकते हैं कि अंकित के द्वारा दिया सरप्राइज प्रियंका को बहुत ज्यादा पसंद आया।

 

https://twitter.com/notthatlazyy/status/1629745034181607424?s=20

एक दूसरे का हाथ थामे टहलते दिखे अंकित-प्रियंका

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अंकिता और प्रियंका एक दूसरे का हाथ थामे सड़क पर टहलते हुए दिखे। इस दौरान प्रियंका व्हाइट को-ऑर्ड सेट में दिखीं तो वहीं अंकित ने ब्लू जींस के साथ पिंक-व्हाइट चेक शर्ट पहनी थी।

https://twitter.com/Apoooooooo_07/status/1629707912107945984?s=20

ये भी पढ़े- सारा अली खान ने अपनी दादी की जमकर तारीफ की

https://bollywoodupdates.in/news/14956

RELATED ARTICLES

Most Popular