Tuesday, March 19, 2024
HomeMoviesJawan Film Look: पठान की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद जवान का...

Jawan Film Look: पठान की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद जवान का फर्स्ट लुक रिलीज

Jawan Film Look: शाहरुख खान की फिल्म पठान  (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दुनियाभर में पठान  (Pathaan) की सफलता का डंका बज रहा है। 6 दिनों के अंदर फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। पठान  (Pathaan) की सफलता के बीच शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan Film Look) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

Jawan Film Look

जवान का फर्स्ट लुक हुआ रिवील (Jawan Film Look)

जवान का फर्स्ट लुक (Jawan Film Look) सामने आ चुका है। वायरल पोस्टर में शाहरुख खान लंबे बालों में दिख रहे हैं और उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है। फैंस जवान देखने के लए एक्साइटेड हो गए हैं। पठान की सफलता के बाद किंग खान अपने काम पर वापस लौट आए हैं। फिल्म के सेट से उनकी तस्वीर वायरल हुई है। सामने आयी तस्वीर में किंग खान के लंबे बाल दिख रहे हैं। शाहरुख ने चेहरे को कवर करने के लिए ग्रे कलर का कपड़ा बांधा हुआ है। ये कपड़ा इस तरह से बंधा है कि सिर्फ शाहरुख खान की आंख और आंख के नीचे का चेहरा का थोड़ा हिस्सा दिख रहा है।

https://www.instagram.com/p/CoHC_-KoRHg/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्शन से भरपूर है जवान 

रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने पहली बार फिल्म पठान में एक्शन करते दिखे। शाहरुख का एक्शन लोगों को खूब भाया। पठान के बाद एक बार फिर से फिल्म जवान में शाहरुख खान एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म जवान को एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। एटली साउथ सिनेमा के बेहतरीन निर्देशक हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में होंगी। पहली बार दर्शकों को शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी पर्दे पर नजर आयेगी।

https://www.instagram.com/p/CeYwBk0Pc96/?utm_source=ig_web_copy_link

पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी जवान

फैंस का कहना है कि जवान फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी। बीते दिनों ही फिल्म का टीजर आउट हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। जवान इसी साल 2 जून को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है।

Pathaan Success: पठान की सक्सेस पर दीपिका पादुकोण ने कहा…..

https://bollywoodupdates.in/news/14774

 

RELATED ARTICLES

Most Popular