Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodपत्नी के साथ ऋषिकेश पहुंचे विराट कोहली

पत्नी के साथ ऋषिकेश पहुंचे विराट कोहली

Virat Kohli-Anushka Sharma: अपनी दमदार बल्लेबाजी से करोड़ो भारतीय फैंस का दिल जीतने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) साल की शुरुआत में (Anushka Sharma) में  वृंदावन में बाबा नीब करौली के दर्शन के लिए गए थे। अब विराट-अनुष्का (Virat Kohli-Anushka Sharma) ऋषिकेश में स्प्रिच्युल यात्रा के लिए पहुंचे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पहुंचे ऋषिकेश (Virat Kohli-Anushka Sharma)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम का दौरा किया। बता दें कि स्वामी दयानंद गिरि पीएम नरेंद्र मोदी के भी गुरु हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आयी है जिनमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आश्रम में पूजा करते हुए दिख रहे हैं।

पत्नी के साथ ऋषिकेश पहुंचे विराट कोहली

सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान में लेंगे विराट-अनुष्का 

बताया जा रहा है कि स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में होने वाले सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भाग लेंगे। अनुष्ठान में भाग लेने के बाद दोनों भंडारा का आयोजन करेंगे। विराट कोहली की मां सरोज कोहली भी उनके साथ में हैं। आज पूरा परिवार ऋषिकेश में ही रुकेगा।

https://www.instagram.com/p/CoDPqzSS8M9/?utm_source=ig_web_copy_link

लगातार मंदिर और आश्रम में कर रहे हैं दर्शन

विराट-अनुष्का लगातार मंदिर और आश्रम में दर्शन के लिए जा रहे हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वृंदावन गए थे और उससे पहले भी वे नैनीताल के एक मंदिर में गए थे। तीनों ने आश्रम में पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए। आश्रम के बाद विराट-अनुष्का गंगा घाट पर पहुंचे और गंगा आरती करके मां गंगा का आशीर्वाद लिया था।

9 फरवरी से शुरु होगा ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज

आने वाले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करने के लिए तैयार है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के नाम से लोकप्रिय यह सीरीज 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगी जबकि वनडे 17 मार्च से मुंबई में शुरु होने वाला है।

रेखा से बुरी तरह से चिढ़ गए थे अमिताभ

https://bollywoodupdates.in/news/14792

 

RELATED ARTICLES

Most Popular