Tuesday, March 19, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

 Akanksha Dubey: भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की आत्महत्या (suicide)  की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली। होटले के कमरे में फंदे से लटकाता हुआ उनका शव बरामद हुआ। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

अपने बोल्ड और हॉट डांस के लिए मशहूर आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे  उत्तर प्रदेश के  भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बोल्ड और हॉट डांस के लिए मशहूर थीं। आकांक्षा की गिनती भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकारों में होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। उन्होंने बहुत कम वक्त में ही अपनी पहचान  बनाई थी।

टिक-टॉक से की थी करियर की शुरुआत

आकांक्षा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत की टिक-टॉक से की थी। वो टिक-टॉक की पॉपुलर स्टार थीं। उनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता था आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।

https://www.instagram.com/reel/CqNyXWrue6Y/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें-  जान के खतरे के बीच सलमान जायेंगे कोलकाता

 

RELATED ARTICLES

Most Popular