Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodबॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक का हार्ट अटैक से निधन

Satish Kaushik: बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 66 साल के थे। बॉलीवुड एक्टर और सतीश कौशिक के करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनके निधन की पुष्टि की है। अनुपम खेर ने जानकारी दी कि सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे। फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया और फिर उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। अस्पातल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन की पुष्टि की

अनुपम खेर ने ही सबसे पहले सतीश कौशिक के निधन की खबर दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जानता हूं ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!’ पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !!जिंदगी अब कभी पहले जैसी नहीं रहेगी तुम्हारे बिना सतीश! ओम् शांति!”

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1633615264674889728?s=20

सतीश कौशिक ने होली का डाला था आखिरी पोस्ट 

निधन से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी और इस दौरान की तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई। सभी को हैप्पी होली।

https://twitter.com/satishkaushik2/status/1633164929044971520?s=20

11 बजे पोस्टमार्टम होगा

सतीश कौशिक की पार्थिव शरीर फिलहाल गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया है। अब वहां से निकालकर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल ले जाया जाएगा। जहां पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा। आज सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular