Monday, May 13, 2024
HomeBollywoodChhath Puja: ये बॉलीवुड स्टार रखते हैं छठ पूजा में रखते हैं...

Chhath Puja: ये बॉलीवुड स्टार रखते हैं छठ पूजा में रखते हैं गहरी आस्था 

Chhath Puja: आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार को बहुत ही नियम और सावधानियों के साथ मनाते हैं। मनोज वाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी, शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के वो स्टार हैं जो बिहार के ताल्लुक रखते हैं। ये स्टार्स अपने घर में छठ पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से स्टार्स अपने घर में छठ पूजा करते हैं-

शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा बिहार से ताल्लुक रखते हैं। जब एक बार उन्हें मेजर हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा था तब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने उनके जल्दी सेहतमंद होने के के लिए छठ की पूजा की थी और मुंबई के अपने घर में छठ का पर्व पूरे नियमों के साथ पूरा किया था।

अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले मंझे हुए कलाकार पंकज त्रिपाठी मुंबई में रहते हुए भी अपनी जड़ों को कभी नहीं भूल पाए हैं। वो अक्सर अपने घर जाते रहते हैं। पकंज त्रिपाठी के घर में भी छठ पूजा होती है। वो भी मुंबई में रहते हुए भी छठ पूजा करते हैं।

मनोज बाजपेयी आज हिंदी सिनेमा जगत का जाना-माना नाम हैं। मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण में हुआ था और महज 17 साल की उम्र में वह पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे, इसके बाद मुंबई नगरिया के वासी हो गए। मनोज बाजपेयी को हमेशा इस खास त्योहार की याद आती है और इस बारे में वह अपने घर की यादें भी शेयर करते हैं।
भोजपुरी और हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता साथ ही साथ बीजेपी संसद रवि किशन भी छठ पूजा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular