Tuesday, March 19, 2024
HomeBhojpuri CinemaKhesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान कहा, सुशांत सिंह...

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान कहा, सुशांत सिंह राजपूत के जैसा हो सकता है मेरा हाल 

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ ऐसा कह डाला है जिससे हडकंप मच गया है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने दावा किया है कि उनका हाल भी जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत के जैसा होने वाला है। 

पहले तो खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने नए हसीना को मिल रहे प्यार को लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। बिना नाम लिए खेसारी लाल ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोगों पर निशाना साधा। खेसारी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत को सबने मिलकर परेशान किया और नतीजा यह हुआ कि आज लोग बॉलीवुड का बायकॉट कर रहे हैं। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है एक आदमी ने यूट्यूब से मेरा गाना डिलीट करवा दिया है और मुझे लगातार परेशान कर रहा है। वो मेरा करियर खत्म कर देना चाहता है।

उन्होंने कहा कि 2-3 लोग ऐसे हैं जो मुझे बर्बाद करने में लगे हैं। लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने अपनी मेहनत से इस इंडस्ट्री में जगह बनाई है। हां लेकिन मुझे बुरा लगता है कि बिनी किसी गलती के ये लोग क्यों मेरे पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि चाहे बड़का भैया के सपोर्ट में पूरी इंडस्ट्री ही क्यों न हो लेकिन वो घबराने वाले नहीं हैं।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव ने बिना नाम लिए पवन सिंह पर ये निशाना साधा है। हमेशा से ही पवन सिंह और खेसारी लाल का मुद्दा हमेशा चर्चा में रहता है। दोनों अक्सर फैंस के बीच एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखते हैं। दरअसल, पवन सिंह के तारे गर्दिश में चल रहे हैं। पिछले दिनों उनकी पर्सनल लाइफ काफी लाइम लाइट में रही जिसके बाद फिल्ममेकर्स ने उनसे दूरी बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular