Tuesday, March 19, 2024
HomeInterviewKajol: बेटी के ट्रोलिंग को लेकर काजोल ने कहा, आप ट्रोल हो...

Kajol: बेटी के ट्रोलिंग को लेकर काजोल ने कहा, आप ट्रोल हो रहे हो तो मतलब आप फेमस हो

Kajol:बॉलीवुड स्टार सेलेब्स अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फ्लोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। हांलाकि न्यासा अपने ग्लैमरस और ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से हमेशा ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। ट्रोलर्स न्यासा को अजीबोगरीब नसीहत देते रहते हैं। अब काजोल ने बताया कि मां होने के नाते न्यासा की ट्रोलिंग पर उन्हें कैसा फर्क पड़ता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू के दौरान जब काजोल से पूछा गया कि न्यासा की ट्रोलिंग पर उन्हें कैसा लगता है। इस पर काजोल ने कहा कि मुझे लगता है कि ट्रोलिंग सोशल मीडिया का एक बहुत ही अजीब हिस्सा बन गया है। यह 75 प्रतिशत हो गया है। यदि आपको ट्रोल किया जाता है, तो आप पर ध्यान दिया जाता है। आपको ट्रोल किया जाता है, तो आप मशहूर हैं। ऐसा लगता है कि जब तक आपको ट्रोल नहीं किया जाता तब तक आप मशहूर नहींं होते हैं। इसके साथ ही काजोल ने ये भी माना कि जब न्यासा को ट्रोल किया जाता है तो वो एक मां होने के नाते परेशान जरुर हो जाती हैं।

न्यासा की ट्रोलिंग पर काजोल ने कहा कि मैं यह कहने के लिए बेवकूफ बन जाऊंगी कि यह मुझे प्रभावित नहीं करता है। लेकिन हां, एक हद तक आप इस पर सोचते हैं। काजोल ने कहा कि मैं हमेशा न्यासा को ये सलाह देती हूं कि भद्दे कमेंट्स पोस्ट करने वालों से कहीं ज्यादा हजारों की संख्या में आपके फैन्स हैं जो सोचते हैं कि वह शानदार हैं। यहां यह समझना जरूरी हैं कि आप आईने में क्या देखते हैं? किसकी राय आपके लिए मायने रखती है? मेरी राय मायने रखती है। आपकी अपनी नहीं।

बता दें कि काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। काजोल खूब जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular