Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodरियल लाइफ हीरो से मिलने नंगे पांव हैदराबाद से मुंबई पंहुचा ये...

रियल लाइफ हीरो से मिलने नंगे पांव हैदराबाद से मुंबई पंहुचा ये ‘जबरा फैन’

लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। बॉलीवुड स्टार्स को लेकर फैंस की दीवानगी कमाल की होती है, और वो स्टार जब सोनू सूद हों तो बात कुछ और ही ज्यादा खास हो जाती है। वजह ये है कि सोनू सूद एक फिल्म स्टार होने के साथ ही एक रियल लाइफ हीरो भी हैं। लोग उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी नेकदिली के लिए भी पसंद करते हैं। अब जब कोई शख्स इतना खास हो तो उसके लिए लोगों की दीवानगी भी खास होती है। हाल ही में ऐसी ही दीवानगी देखने को मिली एक युवक सोनू सूद से मिलने हैदराबाद से मुंबई पैदल पहुंच गया।

मुंबई। लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी वो लोगों की मदद कर चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपने व्यवहार के कारण। बॉलीवुड स्टार्स को लेकर फैंस की दीवानगी कमाल की होती है, और वो स्टार जब सोनू सूद हों तो बात कुछ और ही ज्यादा खास हो जाती है। वजह ये है कि सोनू सूद एक फिल्म स्टार होने के साथ ही एक रियल लाइफ हीरो भी हैं। लोग उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी नेकदिली के लिए भी पसंद करते हैं। अब जब कोई शख्स इतना खास हो तो उसके लिए लोगों की दीवानगी भी खास होती है। हाल ही में ऐसी ही दीवानगी देखने को मिली एक युवक सोनू सूद से मिलने हैदराबाद से मुंबई पैदल पहुंच गया।


इस लड़के ने नंगे पैर इतनी लंबी दूरी तय की जिसके बाद एक्टर ने न सिर्फ उसके साथ तस्वीरें खिंचवाईं बल्कि उसे डैडिकेट करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। इस लड़के ने हाथ में एक बोर्ड उठा रखा है जिस पर सोनू सूद की तस्वीर लगी है। बोर्ड पर लिखा है- हैदराबाद से मुंबई। इस लड़के का नाम वैंकटेश है और इसके साथ तस्वीर शेयर करते हुए सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘वैंकटेश, ये लड़का मुझसे मिलने नंगे पैर हैदराबाद से मुंबई आ गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


बावजूद इसके कि मैं उसके यहां आने के लिए साधनों का बंदोबस्त करना चाहता था। यह वाकई प्रेरणादायक है और मुझे बहुत विनम्रता महसूस हो रही है। सोनू ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं किसी को भी इस तरह की परेशानी उठाने के लिए उत्साहित नहीं कर रहा हूं। आप सभी से बहुत प्यार करता हूं। बता दें कि जब पूरे देश में तालाबंदी हुई थी तो सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। उन्होंने दूर दराज इलाकों में फंसे बेहिसाब लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की थी। सोनू आज भी हर रोज तमाम लोगों की किसी न किसी तरह से मदद करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular