Tuesday, March 19, 2024
HomeBhojpuri CinemaSapna Choudhary: नम आंखो से पिता को याद कर भावुक हुई सपना...

Sapna Choudhary: नम आंखो से पिता को याद कर भावुक हुई सपना चौधरी (Sapna Choudhary)

Sapna Choudhary:हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल से केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हो गई हैं। उन्हें अक्सर फैंस ने डांस करते हुए या फिर मस्ती मजाक करते हुए देखा है। लेकिन हाल ही में सपना ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सभी की आंखे बंद कर दी है।

Sapna Choudhary:हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल से केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हो गई हैं। उन्हें अक्सर फैंस ने डांस करते हुए या फिर मस्ती मजाक करते हुए देखा है। लेकिन हाल ही में सपना ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सभी की आंखे बंद कर दी है।

सपना चौधरी अपने पापा भूपेंद्र अत्रि को काफी याद कर रही हैं उन्हें सपना ने बहुत छोटी उम्र में ही खो दिया था। साल 2008 में सपना के पापा का निधन हो गया था वो उस वक्त काफी छोटी थीं। एक लंबी बीमारी की वजह से सपना के पापा का निधन हो गया था। इस मुश्किल वक्त में सपना ने ही अपने पूरे परिवार को संभाला था। हाल ही में सपना ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सपना अपने पापा की तस्वीर के सामने बैठी हुई हैं। सपना पापा की तस्वीर के सामने बैठकर बड़े प्यार से उन्हें निहार रही हैं। इस दौरान उनकी आंखो से आंसू बह रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जुदाई’ का गाना ‘तू मेरी जान है…तू मेरी धड़कन… जुदाई जुदाई कभी आए ना जुदाई’ बज रहा है।

वीडियो के साथ सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं कभी आपको अपनी आंखों से देख नहीं सकती, अपने हाथों से छू नहीं सकती। लेकिन मैं आपको हमेशा अपने दिल में महसूस करती रहूंगी।’

सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत स्टेज डांसर के रुप में की थी। वो स्टेज पर जगह-जगह डांस करती थीं। इस दौरान सपना को लोगों को बहुत ताने भी सुनने पड़ते थे।

आज के दौर में सपना एक बड़ी डांसर बन चुकी हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस में आने के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ। सपना कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular