Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodइस महिला ने बिग बी को दिया फ्लाइंग KISS, शरमाते हुए दिखे...

इस महिला ने बिग बी को दिया फ्लाइंग KISS, शरमाते हुए दिखे अमिताभ बच्चन

मुंबई। बिग बी और महानायक के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। साथ ही अमिताभ बच्चन सुर्ख़ियों में भी कभी अपने काम को लेकर तो कभी अपनी मस्ती को लेकर बने रहते है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग हर उम्र के दर्शकों के बीच है। अब केबीसी 13 जब शुरू हो चुका है तो शो में उनके प्रतिभागी के रूप में उनके फैन्स भी आ रहे हैं। केबीसी 13 का गुरुवार का एपिसोड भी काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में एक महिला फैन को लोगों का अंटेशन मिला।

दरअसल, यह महिला बिग बी की बहुत बड़ी फैन थी और उन्होंने अमिताभ बच्चन को फ्लाइंग किस दिया। इसके बाद खुद अमिताभ बच्चन भी शरमा गए तो वहीं मौके पर मौजूद अन्य लोगों की हंसी भी नहीं रूक रही थी। अमिताभ बच्चन ने मजाक में ये भी कहा कि इसके बाद उनकी शादी खतरे में पड़ जाएगी। आपको बता दें कि दर्शक हर सीजन की तरह कौन बनेगा करोड़पति 13 को भी खूब प्यार दे रहे हैं। वहीं, गणेश चतुर्थी के मौके पर शुक्रवार के एपिसोड में हॉट सीट पर डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान और बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण नजर आई। शो के प्रोमो इतने मजेदार हैं कि फैन्स एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस एपिसोड में दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन से रणवीर सिंह की शिकायत करते भी नजर आई। वो बिग बी को बताती हैं कि प्रॉमिस के बाद भी रणवीर सिंह ने कभी उनके लिए ब्रेकफास्ट नहीं बनाया जिसके बाद अमिताभ बच्चन खुद रणवीर सिंह को कॉल करते नजर आएंगे। प्रोमो में रणवीर सिंह कहते नजर आते हैं, ‘बेबी…मैं तुम्हे गोद में बिठाकर ऑमलेट खिलाउंगा।’शो की प्रतिभागी कल्पना ने एक सवाल का सही जवाब दिया था, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने कहा कि दर्शक दीर्घा में बैठी महिला के बारे में बात करते हए कहा, ‘मैडम देखिए, हमारे व्यवाहिक जीवन में बहुत बड़ी अड़चन हो गई है। आपने इतने सारे आपने किसेज भेज दिए क्या बताएं आपको।’ इसके बाद दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। केबीसी में अमिताभ बच्चन के हर सीजन में कई रूप नजर आते हैं और लोगों को उनका यह मजाकिया अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular