Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodमाधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन

माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन

Madhuri Dixit Mother Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Mother Death) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है उनकी मां  श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया है।  श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर निधन हो गया।  माधुरी दीक्षित के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने इस बात की जानकारी दी है। रिक्कू राकेश ने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।

माधुरी दीक्षित ने दुखद समाचार शेयर किया (Madhuri Dixit Mother Death)

माधुरी दीक्षित ने भी ये दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’।

बीते साल सेलिब्रेट किया था 90वां जन्मदिन 

27 जून, 2022 को माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा पर अपनी प्यारी मां स्नेहलता दीक्षित की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की थी। पहली तस्वीर में हम माधुरी को अपनी मां और अपने प्यारे पति श्रीराम नेने के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। तस्वीरों में हम स्नेहलता की फोटो को देख सकते हैं। जैसा कि माधुरी की आई तब 90 साल की हो गईं, माधुरी ने अपनी मां के लिए सबसे सुंदर जन्मदिन की शुभकामना दी थी।

https://twitter.com/MadhuriDixit/status/1276901199183138817?s=20

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार 

माधुरी दीक्षित की मां श्रीमती स्नेहलता दीक्षित की उम्र 91 साल बताई जा रही है। आज सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। श्रीमती स्नेहलता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular