Monday, May 13, 2024
HomeBollywoodगोवा में विजय वर्मा को लिपलॉक करती दिखीं तमन्ना भाटिया

गोवा में विजय वर्मा को लिपलॉक करती दिखीं तमन्ना भाटिया

Tamannaa Bhatiya: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपने हुस्न और एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली तमन्ना भाटिया के करोड़ो दीवाने हैं। उनकी खूबसूरती पर लड़के अपने दिलों जान लुटाते हैं। लेकिन इस हसीना का दिल जिस पर फिदा हैं वो हैं विजय वर्मा। यही वजह है कि न्यू ईयर पर सबकी नजरों से दूर कपल ने गोवा में जाकर साथ में एंज्वॉय किया। 

लेकिन कहते हैं ना कि इश्क कभी छुप नहीं सकता है। ऐसा ही कुछ तमन्ना और विजय के साथ भी हुआ। भले ही दोनों ने लोगों की नजरों से दूर जाकर गोवा में सेलिब्रेशन किया इसके बावजूद फैंस ने वहां भी उनका पीछा किया। कपल के प्राइवेट मूमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया। न्यू ईयर पर एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया यूजर्स को वीडियो में वहीं दोनों हैं या नहीं इस बात पर पर शक हुआ, तब एक फैन ने तमन्ना और विजय के गोवा कि साफ तस्वीर शेयर कर दी। बीते कई दिनों से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के प्यार के किस्से खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं।

भले ही तमन्ना और विजय ने ऑफिशियल अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा लेकिन सामने आए वीडियो ने सब कुछ साफ कर दिया है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जल्द ही  ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में साथ में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular