Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodShraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का हुआ ब्रेकअप 

Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का हुआ ब्रेकअप 

Shraddha Kapoor : बॉलीवुड की क्यूट एंड ब्यूटीफूल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक लंबे वक्त से फोटोग्राफर रोहमन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) को डेट कर रही थीं। दोनों करीबन 4 सालों से रिलेशनशिप में थे। फैंस को श्रद्धा और रोहमन की जोड़ी काफी पसंद थी। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का ब्रेकअप हो गया है। उनका और रोहमन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) का रिश्ता टूट गया है।

अभी तक दोनों के अलग होने की वजह का खुलासा तो नहीं हुआ है। हाल ही में श्रद्धा ने गोवा में अपना बर्थडे खास दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। इस पार्टी में रोहन मौजूद नहीं थे, जबकि वो किसी प्रोजेक्ट में बिजी भी नहीं थे। कहा जा रहा है दोनों के बीच जनवरी से कुछ मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में दोनों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को फरवरी में तोड़ दिया।

हालांकि खुद श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का परिवार भी रोहमन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) को काफी पसंद करता है और रोहन की फैमिली भी श्रद्धा को पसंद करती है। रोहमन और श्रद्धा बचपन के दोस्त हैं। दोनों पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकिन रोहमन या श्रद्धा दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। खबरें थीं कि इसी साल श्रद्धा और रोहमन शादी भी करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ दिया।

ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, और सुनाओ। श्रद्धा के इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियायें आ रही हैं। लोगों का मानना है कि श्रद्धा ने ये पोस्ट रोहमन के लिए किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular