Sridevi Boney Kapoor:बॉलीवुड की मशहूर दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगी। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी दमदार अदाकारी उन्होंने फैंस के दिलों में जो अमिट छाप छोड़ी है उसे कोई नहीं मिटा सकता है।
श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर (Boney Kapoor) से शादी रचा ली थी। कहा जाता है कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी उस वक्त उनके पेट में जान्हवी कपूर थी। शादी के बाद श्रीदेवी ने जान्हवी कपूर को जन्म दिया था। श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच बेशुमार प्यार था दोनों एक दूसरे पर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे।
लेकिन बोनी कपूर की कुछ आदतों से श्रीदेवी परेशान रहती थीं जिसको लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। इसका खुलासा खुद जान्हवी कपूर ने किया। जान्हवी कपूर ने मीडिया के सामने बताया कि पापा सिगरेट पीने बहुत शौकीन थे और उनकी इस लत को, हम लोग छुड़वाना चाहते थे। इसी को लेकर वो और उनकी बहन खुशी कपूर नए-नए तरीकों से पापा की सिगरेट छुटवाने की कोशिश करते थे, जैसे कभी उनकी सिगरेट को काट देते थे तो कभी उनकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर टूथपेस्ट डाल देते थे, लेकिन उनकी ये आदत छूटने का नाम ही नहीं ले रही थी।
बोनी कपूर की इस वजह से श्रीदेवी से उनकी तकरार होती थी। बोनी कपूर की इस आदत से श्रीदेवी काफी परेशान थी। जान्हवी कपूर ने बताया कि एक समय ऐसा था कि श्रीदेवी ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था, जबकि डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने को नहीं कहा था, क्योंकि वो बोनी कपूर की सिगरेट छुड़ाना चाहती थीं इसलिए वो वेजिटेरियन बन गईं, उन्होंने कहा मैं नॉनवेज नहीं खाऊंगी, जब तक तुम स्मोकिंग नहीं छोड़ते।
जान्हवी ने बताया कि डॉक्टर ने मां को कहा था कि तुम बहुत कमजोर हो और तुम्हें अधिक नॉनवेज खाना चाहिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, लेकिन आखिर में पापा ने मां की वजह से इस आदत को छोड़ ही दिया।