Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodये आम लोग रातों -रातों बन गए स्टार, जानिए क्या है इनकी...

ये आम लोग रातों -रातों बन गए स्टार, जानिए क्या है इनकी अब पहचान

मुंबई। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बच चुका है कि रातों -रातों इस प्लेटफार्म से कोई भी स्टार बन सकता है। ऐसे कई स्टार्स उभर कर सामने आए है जिसमे रातों रातों कई लोग स्टार बन गए है। हालही में एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक छोटा बच्चा बसपन का प्यार गाना गा रहा है और इस गाने ने उस बच्चे को किसमत खोल दी है। इसके साथ बात कर लेते है रानू मंडल की। चाहे वह सहदेव दिरदो हों, रानू मंडल हों या ढिंचैक पूजा। ऐसे ही कुछ और आम लोग हैं, जिन्होंने इंटरनेट सेंसेशन बन तहलका मचा दिया।

रानू मंडल
स्टेशन पर गाते हुए रानू मंडल का वीडियो वायरल होने के बाद इनकी तुलना स्वर कोकिला लता मंगेशकर से होने लगी। रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गईं और हिमेश रेशमिया के साथ गाने भी रिकॉर्ड किए। ये मौका हर किसी को नहीं मिल पाता है, लेकिन रानू की किस्मत जिस तरह से रातोंरात चमकी वो उतनी ही जल्दी लोगों के दिलों से उतर भी गईं।

साक्षी मलिक
रेसलर साक्षी मलिक नहीं बल्कि फिल्म “सोनू की टीटू की स्वीटी” के गाने “बम डिग्गी डिग्गी बम बम” गर्ल साक्षी मलिक। इस गाने में कैमियो के बाद सोशल मीडिया पर उनका जलवा फैल गया और कुछ ही दिनों में उनके फॉलोवर्स 1 मिलियन से ज्यादा हो गए थे।

ढिंचैक पूजा
शायद ही ऐसा कोई हो, ढिंचैक पूजा के गाने को सुन जिसके चेहरे पर हंसी ना आई हो। इनकी अजीब आवाज और उलझी लीरिक्स ने इन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया और बिग बॉस तक पहुंचा दिया।

रोटी बनाती पाकिस्तानी लड़की
सोशल मीडिया पर लंबे समय से एक खूबसूरत और प्यारी गांव की गोरी छाई हुई है। रोटी बनाते हुए इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। न कोई अदाएं न ही कोई हाई-फाई मेकअप, लोग उसकी एक मुस्कुराहट पर दिल हार रहे हैं।

डब्बू अंकल
प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू अंकल को इंटरनेट ने रातों-रात स्टार बना दिया। साल 2018 में एक शादी के दौरान अपने डांस से मशहूर हुए डब्बू अंकल, इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा गया था। उस वीडियो ने डब्बू अंकल को एक नई पहचान दे डाली।

सोनू
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का एक राइडर सोनू ने भी इंटरनेट पर खूब सनसनी फैलाई। उसके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगे। यूजर्स को सोनू की स्माइल और बात करने का अंदाज बेहद पसंद आया और देखते ही देखते सोनू इंटरनेट सेंसेशन बन गया। जोमैटो इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल की डिस्पले पिक्चर तक बदल डाली।

सहदेव दिरदो
सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाले में हालिया नाम जुड़ा है सहदेव दिरदो का। ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाकर सहदेव दिरदो रातों-रात पॉपुलर हो गए। सहदेव का गाना सुनने के बाद रैपर बादशाह ने वीडियो कॉल पर उस बच्चे को चंड़ीगढ़ आने का न्योता दे दिया और अब दोनों साथ में एक गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular