Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodयो- यो हनी सिंह कई बार फंस चुके विवादों में, इन कॉन्ट्रोवर्सी...

यो- यो हनी सिंह कई बार फंस चुके विवादों में, इन कॉन्ट्रोवर्सी ने बढ़ा दी थी सिंगर की मुसीबत

मुंबई। पॉपुलर रैपर यो -यो हनी सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। जितने ही हनी सिंह अपने गानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है उतने ही वो अपने विवादों को लेकर भी चर्चाओं का विषय बने रहते है। अब इसी कड़ी में यो -यो हनी सिंह एक बार फिर से मीडिया की हेडलाइंस बने हुए है। हनी सिंह कई बार कॉन्ट्रिवर्सी के कारण सुर्खियों में बने रहे हैं। एक बार फिर से होने सिंह कंट्रोवर्सी के कारण चर्चे में आ गए हैं। इस बार कॉन्ट्रिवर्सी उनके पर्सनल रिश्ते के कारण है।दरअसल हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। शालिनी द्वारा हनी सिंह पर कई तरह के आरोप लगाया गया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब हनी सिंह विवादों में घिरे हो। इसके पहले भी वह कई विवादों से घिरे रहें।

जिन कॉन्ट्रोवर्सी के कारण हनी सिंह सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे,वो है

मखना गाने के बोल पर थी महिला आयोग को आपत्ती
वैसे तो कभी हनी सिंह के गानों को समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने स्वीकार नहीं किया। आए दिन उनके गानों के वीडियो और बोल विवादों में आते रहते थे। लेकिन जब उन्होंने साल 2019 में लंबे ब्रेक के बाद सॉन्ग ‘मखना’ से वापसी की तो एक बार फिर वह विवादों में घिर गए। वजह थी गाने के बोल, जिसमें एक लाइन थी- ‘मैं हूं वूमनाइजर’ इस लाइन पर महिला आयोग ने नाराजगी जताई और इस गाने को बैन करने की मांग की थी। इतना ही नहीं हनीं पर इस मामले में क्रिमिनल केस भी दर्ज हुआ था।

ड्रग्स की लत

हनी सिंह को ड्रग्स के लत के कारण फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ गई थी। दरअसल हनी सिंह कई महीनों तक म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे क्योंकि उन्हें ड्रग की लत लग गई थी जिसके कारण उन्हें रिहैब में रहना पड़ा। जिसके बाद हनी सिंह को लेकर काफी सुर्खियां बन गई थीं।

मैं हूं बलत्का गाना पर बवाल

यूं तो हनी सिंह के सारे गाने सुपरहिट होते है। जो फैंस को भी काफी पसंद आते है। ऐसे में 2013 में हनी सिंह का एक गाना मैं हूं बलत्का पर बवाल मच गया था। यहां तक इस गाने को लेकर हनी सिंह पर कई जगह केस दर्ज किए गए। साथ ही उन कर बैन और गिरफ्तारी की मांग की गई थी। हालांकि बाद ने हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई गाना बनाया ही नहीं है।

पुलिस स्टेशन में कराया था फोटोशूट
हनी सिंह पर अश्लील वीडियो से संबंधित नागपुर में एक मामला शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके चलते वह अपने बयान देने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे। बयान दर्ज होने के बाद वहां पुलिसकर्मियों के परिजनों और स्टाफ ने रैपर के संग कई तस्वीरें खिंचवाई थीं। ये तस्वीरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गईं, जिसके बाद एक बार फिर हनी विवादों में घिरे थे।

शाहरुख खान ने मारा था थप्पड़

हनी सिंह ने शाहरुख खान कि फिल्म हैप्पी न्यू टियर में एक गाना गया था। जो काफी पॉपुलर हुआ था। वो गाना लुंगी डांस। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख हनी सिंह से इतने खफा हो गए कि उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि बाद में हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने मीडिया से कहा कि आखिर जब कुछ हुआ ही नहीं तो शाहरुख खान, हनी सिंह को थप्पड़ क्यों मारेंगे??

 

RELATED ARTICLES

Most Popular