Tuesday, May 14, 2024
HomeBollywoodJubin Nautiyal injured: सीढ़ी से गिरने के बाद जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal)...

Jubin Nautiyal injured: सीढ़ी से गिरने के बाद जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को आयी गंभीर चोट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

Jubin Nautiyal: युवा दिलों की धड़कन जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के चाहने वालों की बुरी खबर है। जुबिन घर की सीढ़ियों से गिर गए हैं जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आयी है। जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) की कोहनी, रिब्स और सिर में गंभीर चोट आयी है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Jubin Nautiyal injured: युवा दिलों की धड़कन जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के चाहने वालों की बुरी खबर है। जुबिन घर की सीढ़ियों से गिर गए हैं जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आयी है। जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) की कोहनी, रिब्स और सिर में गंभीर चोट आयी है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को गंभीर चोट आयी है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन करना पड़ेगा।  डॉक्टर ने जुबिन को अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। आज के दौर में जुबिन हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर हैं और वो यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं। हादसे की खबर सामने आने के बाद फैंस जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अपनी मखमली आवाज के दम पर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) इंडस्ट्री में आप खास पहचान बनाई है। लुट गए से लेकर हमनवा मेरे, रातां लंबिया तक जैसे जुबिन के कई गाने हैं, जो यूथ के बीच काफी मशहूर है। हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ था। सिंगर योहानी के साथ इस गाने में जुबिन ने अपनी आवाज दी थी। गुरुवार को योहानी के साथ सिंगर ने इस गाने को लॉन्च किया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular