Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodकरीना कपूर की किताब " प्रेग्नेंसी बाइबल" हुई ट्रेंड, कवर लॉन्च होते...

करीना कपूर की किताब ” प्रेग्नेंसी बाइबल” हुई ट्रेंड, कवर लॉन्च होते ही बन गया नंबर 1 बेस्टसेलर

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार करीना कपूर खान एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल करीना ने अपनी पहली किताब “करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल” का कवर लॉन्च किया है। साथ ही करीना ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की थ्रोबैक फोटोज भी शेयर की है। फोटो में करीना काफी कॉन्फिडेंट दिख रही है।जो चर्चा का विषय बन गया है। कुछ ही घंटों में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली किताब बन गई है। हर बार कुछ न कुछ हटके डिफरेंट करने वाली करीना इस बार अपने किताब के कारण सुर्खियों में है। करीना का ब्लैक एंड व्हाइट कलर में प्री डिलीवरी फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

करीना की ये किताब शुरू से ही अमेजन पर नंबर वन बेस्टसेलर के रूप में ट्रेंड कर रही है। किताब को प्री बुकिंग जोरो शोरो से शुरू हो गई है। करीना ने अनाउंसमेंट विडियो जारी किया। साथ ही प्री ऑर्डर लिंक भी शेयर किया है। करीना के इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे है। करीना की पोस्ट को लाइक भी कर रहे है। उनके पोस्ट के कुछ ही देर बाद करीना की ये किताब नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी।

करीना की ये किताब भारत के स्त्री रोग विशेषज्ञों और प्रसूति विशेषज्ञों को आधिकारिक संस्था द्वारा वेरिफाई किया गया है। इस किताब में कई विशेषज्ञों के सलाह भी शामिल किए गए है।
दो बेटों की मां करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर संस्करण की घोषणा की,जिसमें उन्होंने अपनी दोनों प्रेगनेंसी के अनुभवों को साझा किया है। करीना ने अपने मां बनने के अनुभव को इसलिए साझा किया है ताकि इससे गर्भवती महिलाओं को मदद मिल सके। करीना ने इसमें काफी प्रेगनेंसी से जुड़ी काफी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है।

प्रेगनेंसी में भी करीना हमेशा खुद को बिजी रखती थी। हालांकि प्रेगनेंसी से कुछ समय पहले उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई थी। लेकिन एक बार फिर करीना जल्द फिल्मों की शूटिंग करती नजर आएंगी।बता दे कि करीना बहुत जल्द आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चढ्ढा में नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular