Saturday, July 27, 2024
HomeUncategorized25 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की हुई दर्दनाक मौत

25 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस की हुई दर्दनाक मौत

मुंबई : मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखी खबर सामने आ रही है। मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का निधन हो गया, वो मात्र 25 साल की थीं। बताया जा रहा है कि गोवा में एक कार हादसे में उनकी मौत हो गईं। कार में ईश्वरी के साथ उनके साथ दोस्त शुभम दोगड़े भी मौजूद थे। इस दौरान उनकी भी मौत हो गई।

बीते सोमवार की सुबह ईश्वरी देशपांडे अपने दोस्त शुभम डडगे के साथ एक कार में गोवा की यात्रा कर रही थी। सुबह लगभग 5 बजे चालक ने नियंत्रण खो दिया था और वाहन बर्देज़ तालुका में अरपोरा और हडफडे गांव के पास बागा क्रीक में गिर गया। गाड़ी में सेंट्रल लॉक था, जिसके चलते वे गाड़ी को नहीं खोल पाए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को गहरे पानी में डूबी कार से बरामद किया। बताया जा रहा है कि जिस कार से ईश्वरी पांडे और शुभम जा रहे थे, उसकी स्पीड काफी ज्यादा थी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कार कौन चला रहा है। एक्ट्रेस मराठी फिल्म ‘प्रेमचे साइड इफेक्ट्स’ से मराठी फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं।

बताया जा रहा है कि ये ईश्वरी देशपांडे और शुभम डडगे अगले महीने ही सगाई करने वाले थे। दोनों 15 सितंबर को ही गोवा छुट्टियां मनाने गए थे। ईश्वरी और शुभम ने कुछ दिन पहले ही अपने मराठी और हिंदी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को पूरा किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular