Sidhu Moose Wala:बीते 29 मई को पंजाब के मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके निधन को एक महीना होने वाला है लेकिन अब तक उनके चाहने वाले इस दुख को भूला नहीं पा रहे हैं। इसी बीच सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का आज आखिरी गाना रिलीज होने वाला है।
View this post on Instagram
इसकी जानकारी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल के जरिए उनकी टीम ने ये जानकारी दी है। आज शाम छह बजे मूसेवाला का नया गाना एसवाईएल (SYL) उनके यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। सिद्धू की टीम ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,SYL गुरुवार शाम 6 बजे केवल सिद्धू मूसेवाला ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर।
ये गाना नदी के पानी पर पंजाब के अधिकारों और जेलों में बंद सिख कैदियों पर बना है। सिद्धू के निधन के बाद उनका आखिरी गाना फैंस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं है। ये गाना एक बार से सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की याद उनके चाहने वालों को दिलायेगा।