Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodSanjay Dutt: फिल्म शमशेरा (Shamshera) से संजय दत्त (Sanjay Dutt) का खतरनाक...

Sanjay Dutt: फिल्म शमशेरा (Shamshera) से संजय दत्त (Sanjay Dutt) का खतरनाक लुक आया सामने

Sanjay Dutt:इन दिनों रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म शमशेरा (Shamshera) खूब सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर एक डाकू की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो गरीबों की मदद करता है। जबकि संजय दत्त विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अब फिल्म शमशेरा (Shamshera) से संजय दत्त (Sanjay Dutt) का खतरनाक लुक सामने आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से एक दिन पहले ही फिल्म मेकर्स ने संजय दत्त (Sanjay Dutt) का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है। छोटे-छोटे बालों के साथ चेहरे पर दाढ़ी और ताव देने वाली मूंछे संजय दत्त के लुक को धांसू बना रही हैं। इसके साथ माथे पर महादेव का तिलक और हाथ में हंटर लिए संजू बाबा बहुत खतरनाक लग रहे हैं।

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर कर लिखा है- ‘मिलिए दरोगा शुद्ध सिंह से। कल इसे शमशेरा के ट्रेलर में देखें। वाईआरएफ के 50 साल का जश्न अपनी करीबी सिनेमाघरों में मनाएं। ये पोस्टर तेजी से सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियायें दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है थिएटर में गदर मचा देगा यह लुक। एक ने लिखा,  विलेन के तौर पर वह अमरीश पुरी और डैनी डेंजोगपा की यादों को ताजा कर देते हैं।

शमशेरा (Shamshera) हिंदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में हैं। वहीं, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी भी फिल्म में नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular