हिंदी सिनेमा जगत के मस्त मौला अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर साल 1931 को हुआ था। शम्मी कपूर का असली नाम शमशेर राज कपूर था लेकिन फिल्मों में उनका नाम बदलकर शम्मी कपूर रख दिया गया। शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा जगत को ऐसी-ऐसी यादगार फिल्में दी जिनको आज भी दर्शक पसंद करते हैं। आज के दौर के एक्टर भी शम्मी कपूर की एक्टिंग करते हैं।
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म तुमसा नहीं देखा उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शम्मी कपूर का आउटफिट लोगों को इतना पसंद आया कि वो फैंशन बन गया। दिल दे के देखो और जंगली फिल्म ने शम्मी कपूर को लवर बॉय बना दिया था। याहू कोई मुझे जंगली कहे आज भी लोग इस गाने को खूब पसंद करते हैं और शम्मी कपूर के डांस स्टाइल को कापी करते हैं।
शुरुआती दिनों में शम्मी कपूर की एक्टिंग लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। उनकी बॉक्स पर लागातार फिल्में असफल साबित हुई। इसके बाद तुमसा नहीं देखा फिल्म उनके करियर की पहली सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद से ही शम्मी कपूर का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोलने लगा। इसके बाद तो दर्शकों ने शम्मी कपूर को इंडस्ट्री का पहला रॉकस्टार बना दिया था। उन्होंने अपने करियर में तुमसा नहीं देखा’, ‘दिल देके देखो’, ‘जंगली’, ‘कश्मीर की कली’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘एन इवनिंग इन पैरिस’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘प्रिंस’ और ‘अंदाज’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में की।
शम्मी कपूर की बिंदास और बदमाशी करने वाली अदायें उन्हें दूसरे अभिनेताओं से अलग बनाती थीं। यहीं अदा दर्शकों को खूब भायी।