Monday, March 24, 2025
HomeBollywoodमौनी रॉय : मांग में सिंदूर, कानों में झूमके और लाल रंग...

मौनी रॉय : मांग में सिंदूर, कानों में झूमके और लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आयीं मौनी रॉय (Mouni Roy)

मौनी रॉय : टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने हाल ही में सूरज नांबियर के साथ गोवा में शादी रचाई। इन दिनों मौनी रॉय अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं। वो अपने पति सूरज नांबियर के साथ न्यूली मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं।

मौनी रॉय : अप्सरा से कम नहीं लग रही  थीं मौनी

हाल ही में मौनी रॉय और सूरज नांबियर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉय किया गया। मौनी रॉय को लाल रंग की बनारसी साड़ी, मांग में सिंदूर और कानों में झूमके वाला लुक देखकर हर कोई बस  देखता ही रह गया। इस लुक में मौनी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आये मौनी और सूरज

वहीं मौनी रॉय के पति सूरज नांबियर सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे थे।

 

ब्लैक सनग्लास लगाकर सूरज काफी जंच रहे थे। मौनी और सूरज साथ में बिल्कुल परफेक्ट लग रहे थे। दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार बरसाते दिखे।  न्यूली मैरिड कपल ने पैपराजी को खूब पोज दिये।

27 जनवरी को रचाई थी शादी

बीती 27 जनवरी को मौनी रॉय और सूरज नांबियर ने गोवा में शादी रचाई थी। मौनी रॉय की शादी काफी खास रहीं। क्योंकि मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से ये शादी हुई थी। दोनों ही ब्राइडल लुक में मौनी काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular