Monday, March 24, 2025
HomeBollywoodमलाइका अरोड़ा : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने खास अंदाज में बहन...

मलाइका अरोड़ा : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने खास अंदाज में बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को दी जन्मदिन की शुभकामनायें 

मलाइका अरोड़ा : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  की छोटी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora)  का आज बर्थडे है। इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने छोटी बहन को बहुत ही खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनायें दी है। दोनों ही बहन के बीच कितनी शानदार बॉन्डिंग है, इससे तो हर कोई वाकिफ है।

मलाइका अरोड़ा ने देर रात सेलिब्रेट किया बहन का बर्थडे

मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा को बर्थडे विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम  हैंडल पर खास तस्वीर शेयर की है। जिस तस्वीर में अमृता केक काटती हुईं नजर आ रही हैं और उनके साथ पूरी गैंग गर्ल करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मलाइका भट्ट नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमृता के बर्थडे का जश्न देर रात से ही शुरु हो चुका है।

करिश्मा कपूर ने भी शेयर की तस्वीर

इसी सेलिब्रेशन की एक दूसरी तस्वीर को  अमृता अरोड़ा की बेस्ट फ्रैंड करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस तस्वीर में सभी दोस्त मिलकर एक दूसरे के गले मिलती नजर आ रही हैं।

अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करती हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा को अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा से बहुत प्यार हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग बेहद ही कमाल की है। दोनों बहने होने के  साथ-साथ एक दूसरे की बेस्ट फ्रैंड भी हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ हैंग आउट और पार्टीज करते हुए  देखा जाता है।

अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में किया था फिल्मी डेब्यू

अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में फिल्म कितने दूर कितने पास से अपने ब़ॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ फरदीन खान थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी लेकिन अमृता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। फरदीन खान के साथ उनके लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक दो फिल्मों को छोड़कर अमृता अरोड़ा की सारी फिल्में फ्लॉप ही साबित हुईं।

बेस्ट फ्रैंड के पति से कर ली शादी

अमृता अरोड़ा ने साल 2019 में अपनी बेस्ट फ्रैंड के पति शकील राणा से शादी कर ली। उनकी पहली पत्नी निशा राणा अमृता की बेस्ट फ्रैंड थीं। जब अमृता ने शकील से शादी की थी तो उनपर घर तोड़ने का आरोप लगा था।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular