Friday, March 29, 2024
HomeMusicहरियाणवी गाना ‘डीजे पे नाचूंगी’ ने मचाई तबाही, जमकर झूम रहे लोग

हरियाणवी गाना ‘डीजे पे नाचूंगी’ ने मचाई तबाही, जमकर झूम रहे लोग

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी जगह बनाने वाली रेणुका पंवार का नया गाना ‘डीजे पे नाचूंगी’ 11 जून को रिलीज किया गया है। रेणुका पंवार के गाने पहले से ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। ‘डीजे पे नाचूंगी’ को फैंस खूब एंन्जॉय कर रहे हैं।

मुंबई। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी जगह बनाने वाली रेणुका पंवार का नया गाना ‘डीजे पे नाचूंगी’ 11 जून को रिलीज किया गया है। रेणुका पंवार के गाने पहले से ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। ‘डीजे पे नाचूंगी’ को फैंस खूब एंन्जॉय कर रहे हैं। 11 जून को रिलीज किए इस गाने को यूट्यूब पर 4 दिन के अंदर ही 24 लाख 44 हजार से अधिक बार देखा गया है। रेणुका के लगभग सभी गाने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। इस नए गाने से तो रेणुका हरियाणा की बड़ी-बड़ी सिंगर को टक्कर दे रही हैं। इस गाने में हरियाणावी एक्ट्रेस अंजलि राघव जमकर डीजे पर डांस करती दिख रही हैं।

इससे पहले रेणुका पंवार का गाना ’52 गज का दामन’ जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसे यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सिंगर ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। सोशल मीडिया पर रेणुका पंवार की की फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। रेणुका ने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को भी अपने गाने पर नचाया है।

रेणुका पंवार और अंजलि राघव ने डीजे पर नाच कर हरियाणवी गाने के फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। दोनों म्यूजिक वीडियो में बेहद खूबसूरत दिख रही है। ‘डीजे पे नाचूंगी’ को आवाज रेणुका ने दी है तो डायरेक्शन साहिल संधू ने किया है। इसके अलावा लिरिक्स प्रदीप शर्मा के हैं। जीआर का म्यूजिक है. कुरैशी प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड एंड फाइव फेसेज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इसे बनाया गया है। वसीम कुरैशी और अयूब कुरैशी इस गाने के प्रोड्यूसर हैं। रेणुका, अंजलि और रक्कू तंवर के साथ अस्मा डांस ग्रुप के डांस ने भी इसे शानदार बनाने में मदद की है। इसके कोरियोग्राफर अनीश माथुर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular