Sunday, January 19, 2025
HomeBollywoodदीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का बेशर्म  सॉन्ग हुआ आउट, दीपिका की...

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का बेशर्म  सॉन्ग हुआ आउट, दीपिका की हॉटनेस ने लूटा फैंस का दिल  

Besharam Rang Song Out: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग आज रिलीज हो गया है। पठान का फर्स्ट लुक से लेकर टीजर तक सुर्खियों में पहले से ही बना हुआ है। अब गाना रिलीज होते ही सुर्खियों में बना हुआ है। गाने में दीपिका पादुकोण की हॉटनेस ने दर्शकों का दिल लूट लिया है।

फैंस की बेसब्री के बीच सोमवार को फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज कर दिया गया है। गाने में यूं तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों ही नजर आ रहे हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण का दिलकश अंदाज देखने  लायक है। उनके सेक्सी लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। बिकनी और मोनोकनी में दीपिका अपना सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। गाने को बीच साइड पर फिल्माया गया है।

गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल- शेखर की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है। विशाल-शेखर ने ही गाने को तैयार भी किया है। फिल्म पठान से शाहरुख खान चार सालों के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए शाहरुख खान जमकर मेहनत कर रहे हैं। बॉडी बनाने से लेकर फिल्म के प्रमोशन तक किंग खान हर पैंतरा आजमा रहे हैं।

ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर के बाद पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलेगी। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम नजर आयेंगे। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular