Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodबॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा और बढ़ी मुश्किलें, SEBI ने...

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा और बढ़ी मुश्किलें, SEBI ने लगाया लाखों का जुर्माना

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। बताना लाजमी है कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब इसी कड़ी में एक बार फिर से राज कुंद्रा की मुश्किल बढ़ गई है। दरअसल शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर अब सेबी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने एक्शन लिया है। सेबी ने ये एक्शन प्रिवेंशन ऑफ इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के तहत लिया है। सेबी ने राज कुंद्रा, उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनकी विवान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक, प्रिफरेंशयल अलॉटमेंट की जानकारी देने में देरी करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। सेबी ने तीनों को पेनाल्टी चुकाने के लिए 45 दिनों का समय दिया है।


आपको बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें प्रसारित करने के मामले में 19 जुलाई की रात राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वे 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में थे। मुंबई की अदालत ने शुक्रवार (23 जुलाई) को राज की पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी थी। इसके बाद कोर्ट ने 27 जुलाई को राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राज कुंद्रा ने जमानत के लिए अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी, जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9)


शिल्पा शेट्टी पर एक्शन इसलिए लिए गया है, क्योंकि मामला साल 2015 का है, तब शिल्पा वियान कंपनी की मालकिन थीं। साल 2020 में शिल्पा शेट्टी ने कंपनी से रिजाइन कर दिया था। राज कुंद्रा और शिल्पा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी कंपनी की बहुत गोपनीय जानकारी बाहर दी है। इन पर अपनी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर के दाम में हेरफेर का भी आरोप है। 2015 में 2.57 करोड़ रुपये के शेयरों का प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट हुआ था। उस वक्त 10 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर थे, ऐसे में डिस्क्लोजर जरूरी था। नियमों के तहत शिल्पा और राज कुंद्रा को ट्रांजैक्शन के 2 ट्रेडिंग दिन में बताना जरूरी था, लेकिन मई 2019 में डिस्क्लोजर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular