Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodराज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे तो दीदी क्या करेंगी : शर्लिन...

राज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे तो दीदी क्या करेंगी : शर्लिन चोपड़ा

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे तो दीदी क्या करेंगी। हालांकि शिल्पा शेट्टी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

जब से राज कुंद्रा का पोनोगार्फी मामला सामने आया है, तब से गहना वशिष्ठ और शर्लिन चोपड़ा एक दूसरे पर निशानेबाजी कर रही हैं। जहां एक ओर गहना वशिष्ठ राजकुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की साइड लेती दिख रही हैं। वहीं दूसरी ओर शर्लिन चोपड़ा उन दोनों पर आरोप लगा रही हैं।

बीते दिनों ही गहना वशिष्ठ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि शर्लिन को तो राजकुंद्रा की पूजा करनी चाहिये। गहना ने कहा था, आज शर्लिन चोपड़ा जो भी है वो राज कुंद्रा की वजह से है। वो शर्लिन ही थी जिसने राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने की ओर धकेला। वो बस स्ट्रिप करना जानती शुक्र है कि शिल्पा के लिए शर्लिन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।
जिसके जवाब में अब शर्लिन चोपड़ा ने ये ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, रूपा की बनियान हम पहनेंगे, तो रूपा क्या पहनेगी ??? राज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे, तो दीदी किसकी पूजा करेंगी ??? बताओ ज़रा..

आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा शिल्पा शेट्टी को दीदी कहती हैं। अभी तक उन्होंने कई बार उनपर निशानेबाजी की है लेकिन शिल्पा की ओर से कभी कोई बयान सामने नहीं आया है। अब ये देखना होगा कि शर्लिन के इस ट्वीट पर गहना वशिष्ठ क्या जवाब देती हैं। इससे पहले भी गहना ने कहा था कि शर्लिन ये सब कुछ सुर्खियां बटोरने के लिये कर रही हैं। उनके पास कोई काम तो है नहीं। गहना ने शिल्पा शेट्टी को लेकर कहा कि शिल्पा शर्लिन के बयानों का कोई महत्व नहीं देती हैं। इसलिये तो उन्होंने इनके ऊपर मानहानि का केस नहीं किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular