Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodलता मंगेशकर : फिर से बिगड़ गई लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की...

लता मंगेशकर : फिर से बिगड़ गई लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की तबियत 

लता मंगेशकर : जानी-मानी पार्श्व गायिका कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)  एक लंबे वक्त से बीमार हैं। अब खबर आ रही है कि एक बार फिर से लता दीदी की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें वेटिलेंटर पर शिफ्ट किया गया है। कुछ दिनों पहले बताया गया था कि उनकी हालत में सुधार हुआ है और उन्हें वेटिलेंटर से भी हटा दिया गया था। लेकिन अब फिर से उनकी हालत बिगड़ गई है। ये खबर सामने आने के बाद फैंस काफी दुखी हैं और लता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बीते 28 दिनों से लता दीदी का इलाज मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में जारी है। उनका इलाज कर रहे है डॉक्टर प्रतीक समदानी ने बताया है कि लता दीदी की तबियत दोबारा से बिगड़ गई है। उन्हें आईसीयू वार्ड में वेटिलेंटर पर शिफ्ट किया गया है।

बीते दिनों महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लता दीदी के स्वास्थ्य पर बातचीत की थी। उन्होंने बताया था कि अब लता दीदी का स्वास्थ्य पहले से ठीक है। उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। इसके अलावा उनमें निमोनिया के भी अब कोई लक्षण नहीं हैं।

वहीं उनकी फैमली की ओर से भी लता मंगेशकर के ट्विटर अंकाउट पर एक पोस्ट जारी किया गया था। जिसमें लिखा था, लता दीदी ब्रीच कैंडी हॉस्पिल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है। आज सुबह उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर ट्रायल किया गया था। उनमें सुधार देखने को मिल रहा है। लेकिन अभी भी वह डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में रहेंगी। हम आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं।

बता दें कि बीती 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। सावधानी बरतते हुए लता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लता दीदी की उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular