Tuesday, March 19, 2024
HomeReviewsरिव्यू : जानिये कैसी है अहान शेट्टी की फिल्म तड़प

रिव्यू : जानिये कैसी है अहान शेट्टी की फिल्म तड़प

मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिये अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का हिंदी रिमेक है।

मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के जरिये अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का हिंदी रिमेक है।

फिल्म का निर्देंश मिलन लुथरिया ने किया है। अहान शेट्टी के अलावा फिल्म में तारा सुतारिया, सिकंदर शेख और स्वाति कपूर जैसे स्टार्स शामिल हैं। फिल्म का शुरुआती सीन पूरी तरह से अहान शेट्टी पर फोकस किया है। उन्होंने एक एंग्री यंग मैन का किरदार निभाया है।

फिल्म की कहानी कुछ इस कदर है कि ईशान (अहान शेट्टी) नाम के एक लड़के को रमिसा (तारा सुतारिया) से प्यार हो जाता है। ईशान गरीब है लेकिन रमिसा लोकल नेता की बेटी है और लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी करके लौटी है। फिल्म की शुरुआत में आपको वही टिपिकल कहानी देखने को मिलेगी जिसमें एक गरीब लड़के को अमीर लड़की से प्यार हो जाता है। फिर लड़की के परिवारवालें इस शादी के खिलाफ हो जाते हैं। लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म की कहानी पूरी तरह से बदल जाती है।

ईशान का प्यार उससे जुदा हो जाता है। जिसके कारण वो पूरा पागल सा हो जाता है। फिल्‍म में रोमांटिक सीन हो या फिर इमोशनल रोने वाला तारा हर सीन में सुंदर लग रही हैं। लेकिन स्‍क्रीनप्‍ले में उनके पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं है। लेकिन फिर भी यदि उन्‍हें थोड़ा स्‍पेस और मिलता तो वह निखरकर सामने आयी हैं।

फिल्म की कहानी कहीं-कहीं पर बोरिंग लगने लगती है। डायलॉग्स थोड़े कमजोर हैं, उनपर थोड़ी और मेहनत की जा सकती थी। मसूरी की खूबसूरती को दिखाया गया है। फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिसे आप याद कर सके। दर्शक के नजरिये से कहा जाये तो फिल्म ठीक-ठाक है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular