Monday, February 10, 2025
HomeBollywoodकाजोल ने अहान शेट्टी को बोला गधा

काजोल ने अहान शेट्टी को बोला गधा

90 के दशक के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म तड़प आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने से एक दिन पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। जिसमें सलमान खान, काजोल, अनुपम खेर, रितेश देशमुख और जेनेलिया, हर्षवर्धन कपूर, संगीता बिजलानी, दिशा पटानी समेत कई सितारे मौजूद रहे।

इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काजोल अहान शेट्टी को गधा बोल रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील शेट्टी की पत्नी और अहान की मम्मी माना शेट्टी, काजोल और अहान शेट्टी खड़े हुए हैं। काजोल माना शेट्टी को बुलाती हैं। कैमरामैन तीनों को पोज देने के लिये कहता है।

इसके बाद काजोल अपने फोन से तीनों की सेल्फी लेने के लिये अहान को बोलती हैं। लेकिन अहान फोटो के बजाय बूमेरंग मोड सेलेक्ट कर लेते हैं। इससे फोटो क्लिक होने में समय लग जाता है। इसके बाद काज़ोल उनके फन वे में कहती हैं कि ‘अबे ले ले गधे’।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular