Richa Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा ने हाल ही में भारतीय सेना को लेकर शर्मसार ट्वीट किया था जिसको लेकर आम जन से लेकर सेलेब्स भी उन्हें जमकर क्लास लगा रहे हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का नाम भी जुड़ गया है। अनुपम खेर ने ऋचा चड्डा की हरकत को शर्मनाक बताया है।
अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है।और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है।और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। pic.twitter.com/ZXx3XCMARp
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 25, 2022
अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्डा के ट्वीट पर नाराजगी दिखाई थी और लिखा था, ‘यह देखकर दुख हुआ। हमें कोई भी चीज हमारी भारतीय सेना के प्रति अकृतज्ञ (एहसान फरामोश) नहीं बना सकता। वो है तो आज हम हैं।’
Hurts to see this. Nothing ever should make us ungrateful towards our armed forces. Woh hain toh aaj hum hain. 🙏 pic.twitter.com/inCm392hIH
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 24, 2022
केके मेनन (Kay Kay Menon) भी भारतीय सेना के अपमान में किए गए ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं। केके मेनन ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा कर उनकी क्लास लगाते हुए लिखा है,’वर्दी में हमारे बहादुर पुरुषों और महिलाओं ने हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और वतन की रक्षा के लिए अपनी जान की बजी लगी दी। हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी वीरता के लिए अपने दिल में प्रेम और सम्मान की भावना रख सकें।’
Our brave men& women in uniform,put their life on the line to keep every citizen of our Nation safe &secure! Least we can do is to behold love, respect & gratitude,in our hearts, towards such valour! #JaiHind! वंदे मातरम!!🇮🇳🙏 pic.twitter.com/5mqbYfb8Ue
— KayKay Menon🇮🇳 (@kaykaymenon02) November 24, 2022