Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodअभिषेक बच्चन : अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अपने बर्थडे के मौके...

अभिषेक बच्चन : अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को दी ये सौगात 

अभिषेक बच्चन : बॉलीवुड एक्टर और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज का दिन अभिषेक के लिये काफी खास है। अपने बर्थडे के मौके पर अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने फैंस को ही सरप्राइज दे डाला है।

अभिषेक बच्चन : बॉलीवुड एक्टर और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज का दिन अभिषेक के लिये काफी खास है। अपने बर्थडे के मौके पर अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने फैंस को ही सरप्राइज दे डाला है।

अभिषेक ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनांउसमेंट कर डाली है। आज से उनहोंने आर बालकी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म घूमर की शूटिंग शुरु कर दी है। इसकी जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये दी है।

उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें क्लिप बोर्ड पर लिखा हुआ नजर आ रहा है घूमर। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मैं इससे बड़ा बर्थडे का तोहफा और क्या मांग सकता था। बर्थडे हमेशा से अच्छे गुजरे हैं, खासकर आज वाला। मैं काम कर रहा हूं और मेरे लिए आज बर्थडे का दिन वर्किंग है। घूमर अब शुरू हो रही है।”

अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के घर में हुआ था। अभिषेक बच्चन को इंडस्ट्री में 20 साल हो गए हैं। इन 20 सालों में उन्होंने अपने अलग-अगल किरदारों से लोगों को इंटरटेन किया है। आज उनकी खुद की संपत्ति करोड़ों की है।

उन्होंने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई वॉर ड्रामा फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान भी थीं। इस फिल्म में तारीफें मिली फिर अभिषेक लगातार फिल्में करने लगे। साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार ऐश्वर्या रॉय के साथ शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है, जिनका नाम अराध्या बच्चन है।

अभिषेक बच्चन अपनी फैमली के बहुत करीब हैं। वो अक्सर अपना क्वालिटी टाईम अपनी फैमली के साथ बिताते हुए नजर आते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular