लता मंगेशकर : आज देश की कोकिला जिन्होंने अपनी दिलकश आवाज से हर पीढ़ी का दिल जीत लिया लता दीदी का निधन हो गया। ये खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। करोड़ों लोग उनके गम में आंसू बहा रहे हैं। उनके निधन पर दो दिवसीय का शोक का ऐलान किया गया है। कई दिनों से लता दीदी बीमार थीं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज उन्होंने अपनी जिदंगी की आखिरी सांस ली।
92 वर्षीय लता दीदी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। हालांकि कोरोना वायरस से वो ठीक हो चुकी थीं। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।”
I consider it my honour that I have always received immense affection from Lata Didi. My interactions with her will remain unforgettable. I grieve with my fellow Indians on the passing away of Lata Didi. Spoke to her family and expressed condolences. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022
शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था। महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। चारों ओर से उनको शोक संदेश दिये जा रहे हैं।
बता दें कि 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गाये। लता दीदी को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया था। वे तीन बार नेशनल अवॉर्ड विनर रही थीं। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था।