Saturday, July 27, 2024
HomeTVटेलीविजन की ग्लैमरस क्वीन निया शर्मा हुई 31 साल की

टेलीविजन की ग्लैमरस क्वीन निया शर्मा हुई 31 साल की

मुंबई : टेलीविजन की सबसे बोल्ड और सिजलिंग एक्ट्रेस निया शर्मा 17 सितंबर यानि की आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। निया के 31वें जन्मदिन का जश्न रात 12 बजे से ही शुरु हो गया था। अपने दोस्तों के साथ निया ने जमकर धमाल किया। रॉयल ब्लू कलर के ड्रेस में निया हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। निया के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

निया ने अपने दमदार अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। टीवी पर संस्कारी बहू से शुरुआत करने वाली निया आज हॉट बेब बन चुकी हैं। दिनोंदिन निया शर्मा की हॉटनेस और खूबसूरती में इजाफा ही देखने को मिल रहा है। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने ऐसे बोल्ड फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर उनके मेल फैंस तो दिल थाम लेते हैं।

हालांकि इसको लेकर निया शर्मा अक्सर ट्रोल भी होती हैं, लेकिन उनको इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। निया अपनी धुन में ही मस्त रहती हैं।

होली के एक फंक्शन में निया और रेहाना ने एक दूसरे संग लिपलॉक किया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लोगों ने निया और रेहाना को लेस्बियन तक बता दिया था। बाद में निया ने कहा था कि रेहाना उनकी बहन जैसी हैं किस करने पर क्या परेशानी है।

बीते साल निया ने अपने जन्मदिन पर बेहद बेहूदा ‘एडल्ट केक’ काटा था। निया ने अपने उस स्पेशली कस्टमाइज़ ‘एडल्ट केक’की तस्वीरें और वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दी थीं। इसके लिये निया को खूब गालियां भी सुनने को मिली थी।

निया के अफेयर के किस्से वैसे तो कम ही सुनने को मिलते हैं। उनका एक दफा अपने को-स्टार कुशाल टंडन संग जरूर नाम जुड़ा था। निया और कुशाल ने सीरियल एक हजारों में मेरी बहना सीरियल में साथ में काम भी किया था।

आपको बता दें कि एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में निया ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद तीसरा स्थान हासिल किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular