Bharti Singh Son:कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने मजाकिया अंदाज से हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। कॉमेडी के साथ-साथ उनकी होस्टिंग भी कमाल की है। भारती के साथ-साथ उनके पति हर्ष लिबांचिया भी एक बहुत ही होस्टर हैं। दोनों मिलकर धमाल मचा देते हैं। कपल की क्या बात करें तो अब तो उनके बेटे भी सोशल मीडिया की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं।
View this post on Instagram
भारती सिंह (Bharti Singh Son) के बेटे की क्यूटनेस पर तो हर कोई फिदा हो जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने अपने बेटे को कन्हैया जी बनाकर वीडियो बनाया है। उनके क्यूट एक्सप्रेशंस आपका दिल पिघला देगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे के साथ खेल रहे हैं। इस दौरान नन्हे गोला येलो कलर की टीशर्ट में देखते ही बन रहे हैं। वह कृष्ण लुक में काफी प्यारे लग रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को मोर के पंख से पूरा किया, जिसमें वह वाकई किसी कृष्ण से कम नहीं लग रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कृष्ण भगवान का गाना बज रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर चीज के लिए शुक्रिया भगवान।”
ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस और सेलेब्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।