Friday, June 2, 2023
HomeBhojpuri Cinemaएक बार फिर से मोनालिसा चुड़ैल बन लगायेंगी बोल्डनेस का तड़का

एक बार फिर से मोनालिसा चुड़ैल बन लगायेंगी बोल्डनेस का तड़का

मुंबई : भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। छोटे पर्दे पर भी मोनालिसा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मोनालिसा अब लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं, चाहें डांसिंग के मामले की बात हो, एक्टिंग की या फिर बोल्डनेस की बात हो। मोनालिसा में तो हर खूबियां मौजूद है।

मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ हमेशा बनी रहती हैं। वो अक्सर अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को मदहोश कर देती हैं। टीवी चैनल स्टार प्लस के नजर शो में मोनालिसा डायन की भूमिका निभाती नजर आयी थीं। डायन बनने के बावजूद दर्शकों ने मोनालिसा के लुक को काफी पसंद किया था। इस ग्लैमरस डायन ने तो सबका दिल जीत लिया था। कलर्स चैनल के सीरियल नमक इश्क में भी मोनालिसा निगेटिव किरदार निभाती नजर आयीं। इनका हर रुप दर्शकों को बहुत भाता है।

नजर शो के मेकर्स ने अनकही दास्तान’ का प्रोमो जारी कर दिया गया है। उनका ये शो भी चुड़ैल के किरदार के आस-पास घूमने वाला है। जारी किये गये इस प्रोमो में मोनालिसा का एक अजीब अवतार ही देखने को मिल रहा है। इस प्रोमो में मोनालिसा का किरदार काफी अजीबो-गरीब हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अतीत का वो राज जिसे जानना अभी बाकी है, फिर आ रही है वो, जिसकी ‘अनकही दास्तान’ अभी बाकी है। ‘अनकही दास्तान’ जल्द ही स्टार प्लस और Disney+ Hotstar par’।

https://www.instagram.com/p/CT4stH9IBx6/?utm_source=ig_web_copy_link

यानि की अब एक बार फिर से दर्शकों को मोनालिसा डॉयन बनकर डराने को तैयार हैं। प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular