Independence Day in Bollywood:पूरे देश में आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के घर-घर में तिरंगा लहरा रहा है। आम जनता से लेकर, बड़े-बड़े राजनेताओं, खिलाड़ियों और मनोरंजन जगत के लोगों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के किंग खान से लेकर सलमान खान, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन समेत तमाम सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में आजादी के जश्न को मनाया है।
View this post on Instagram
सलमान खान अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा लगाकर पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान संग पहले ही जुड़ चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने तिरंगा लहराते हुए इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही सभी के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
View this post on Instagram
शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन और अबराम के साथ मिलकर मन्नत की छत पर चढकर तिरंगा फहराया।
View this post on Instagram
अजय देवगन ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने क्रू मेंबर्स के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
अभिषेक बच्चन ने भी झंडा लहराते हुए अपनी फोटो शेयर कर फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही लिखा है- सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा…