बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 83 का बीते कल ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी। चारों ओर इस फिल्म के ट्रेलर की चर्चा जारी है। दर्शकों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स हर किसी ने इसी सराहा है। इसमें एक बार फिर से पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा विश्व कप जीतने की यादें ताजा कर दी।
View this post on Instagram
फिल्म को लेकर लिजेंडरी क्रिकेटर कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें रणवीर सिंह की एक्टिंग पसंद आयी। बता दें 20 साल पहले ही अनुराग कश्यप इस फिल्म को लिख रहे थे। तब कपिल देव खुद इस फिल्म में रोल निभाने वाले थे। उन्होंने कहा था कि कपिल देव का रोल केवल कपिल देव ही निभा सकते हैं। उस वक्त अनुराग कश्यप फिल्म की कास्ट को लेकर उलझन में पड़ गये थे। इसलिये फिल्म नहीं बन पाई। इसके 20 सालों के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अनुराग कश्यप को रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में बिल्कुल फिट लगे।
बता दें कि फिल्म 24 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।