Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodनीतू कपूर : गर्ल्स गैंग के साथ वेकेशन पर निकलीं नीतू कपूर

नीतू कपूर : गर्ल्स गैंग के साथ वेकेशन पर निकलीं नीतू कपूर

नीतू कपूर : बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी गर्ल्स गैंग के साथ वेकेशन एंज्वॉय कर रही हैं। समुंद्र के याट पर बैठकर नीतू अपनी दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वेकेशन से नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में नीतू कपूर ऑलिव ग्रीन पेंट के ऊपर ब्राउन कोट पहने अपनी गर्ल गैंग के बीच में खड़ी पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी स्टोरी में नीतू ने यॉट पर बैठे हुए समुद्र के पानी का वीडियो शेयर करते हुए कहा है- सो ब्लू।

नीतू कपूर ने यॉट पर बैठकर पिया शेक

नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो यॉट पर बैठकर स्टॉबेरी से भरा हुआ शेक पीती हुईं नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, गॉडेस इन बाउल। यहां तक कि नीतू ने यॉट को चलाया भी हैं। ब्लूट स्ट्रिप शर्ट पहने नीतू ने यॉट का हैंडल पकड़े एक तस्वीर शेयर की है।

जुग-जुग जियो से कर रही हैं फिल्मों में वापसी

एक लंबे वक्त के बाद नीतू कपूर अपकमिंग फिल्म जुग-जुग जियो से बड़े पर्दें पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

यूं तो ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर पूरी तरह से टूट गई थीं। लेकिन उन्होंने बहुत मुश्किल से खुद को संभाला है। अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ वो अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular