Friday, March 29, 2024
HomeInterviewदिव्यांका त्रिपाठी : शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी...

दिव्यांका त्रिपाठी : शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हो गया था बुरा हाल

दिव्यांका त्रिपाठी : टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी रील लाइफ के साथ-साथ अपनी रियल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। दिव्यांका को दुल्हन बनूं मैं तेरी सीरियल से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में वो शरद मल्होत्रा के साथ नजर आयी थीं। सीरियल में काम करते-करते दिव्यांका और शरद बेहद करीब आ गये थे। मीडिया में दोनों के अफेयर के चर्चें खूब सुनने को मिलते थे। दिव्यांका सही में शरद मल्होत्रा को बहुत प्यार करती थीं।

दिव्यांका त्रिपाठी ब्रेकअप से पूरी तरह से टूट गईं थीं

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन किसी पर्सनल कारणों की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट गई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कैसे फ्रैक्चर से जुड़ी एक घटना ने मेरी लाइफ की नेगेटिविटी को पॉजिटिविटी से भर दिया था।

उन्होंने बताया था कि मेरे अंदर मानो तूफान था लेकिन बाहर मैं ये किसी को ज़ाहिर नहीं होने दे रही थी। मैं बहुत बीमार रहने लगी थीं और यहां तक कि उन्हें फ़ूड पाइजनिंग की दिक्कत भी हो गई थी। यह सब कम था कि इसी बीच मेरे पैर का फ्रैक्चर भी हो गया। यही वो घटना थी जिसने दिव्यांका का लाइफ को देखने का नजरिया बदल दिया था।

फ्रैक्चर ने बदल दी थी जिदंगी

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि इस घटना ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया था। इसके बाद से मैंने अपनी सेहत का ख्याल रखना शुरु कर दिया था। इसके बाद दिव्यांका को ख्याल आया कि जब मैं ये सबकुछ अकेले संभाल सकती हूं तो फिर ब्रेकअप से पार पाना कौन सी मुश्किल बात है। इसके बाद से उनकी लाइफ बदल गई थी। फिर वो खुश रहने लगीं। इसके बाद दिव्यांका की लाइफ में विवेक दाहिया की एंट्री हुई। दोनों ने अपने प्यार को शादी तक के मुकाम पर पहुंचाया। आज दिव्यांका विवेक के साथ बहुत खुश हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular