Friday, April 26, 2024
HomeInterview'बबीता जी' को 'जेठालाल' के बेटे से हुआ प्यार, उम्र में 9...

‘बबीता जी’ को ‘जेठालाल’ के बेटे से हुआ प्यार, उम्र में 9 साल छोटे

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का शो काफी फेमस हो चुका है बच्चे से लेकर बड़े तक इस शो को देखना पसंद करते है। गौरतलब है कि इस शो में हर एक्टर अपने किरदार को बखूबी निभा रहें है। लोग इन एक्टर्स को पसंद भी करते है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है, जो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। लोग शो को अलावा इनके रीयल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। शो में बबीता जी की रीयल लव लाइफ के बारे में कुछ ऐसा सामने आया है, जो हैरान करने वाला है।

शो में हरदम जेठालाल, बबीता जी पर डोरे डालते दिखाई देते हैं। लेकिन रीयल लाइफ में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता का लव अफेयर शो में जेठालाल के बेटे टप्पू यानी राज अंदकत से चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम का हर सदस्य इस बात से वाकिफ है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘मुनमुन दत्त और राज अंदकत के परिवार वालों को भी उन दोनों के बारे में सब जानकारी है। राज अंदकत 24 साल के हैं और मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं। मुनमुन हाल ही में 2 महीने की छुट्टी के बाद शो पर वापसी की हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी लव लाइफ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

ईटाइम्स की एक खबर के मुताबिक, मुनमुन दत्ता राज अंदकत को डेट कर रही हैं। दोनों का लव अफेयर काफी दिनों से चल रहा है। राज, मुनमुन दत्ता से करीब 9 साल छोटे हैं। शो की टीम दोनों के रिश्ते को सम्मान से देखते हैं। कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता है। दोनों बच-बचाकर एक-दूसरे के साथ वक्त नहीं बिताते हैं। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है, यानी काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं। फिर भी ये बात लोगों के सामने उजागर नहीं हुई। वैसे सोशल मीडिया यूजर्स को इस बात की भनक मुनमुन की तस्वीरों पर राज के कमेंट देखकर लगने लगा था। वह अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है? लेकिन अब ये साफ हो गया है कि दोनों कि रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular