Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodRekha Love Life: जब रेखा (Rekha) को कहा गया था घर तोड़ने...

Rekha Love Life: जब रेखा (Rekha) को कहा गया था घर तोड़ने वाली, एक नहीं बल्कि 7-7 अभिनेताओं के साथ जुड़ा था नाम 

Rekha: हुस्न की मल्लिका, सदाबहार अभिनेत्री जिनकी आंखों की मस्ती की पूरी दुनिया दीवानी है। हम बात कर रहे हैं लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा (Rekha) के बारें में। जिन्होंने रुपहले पर्दे पर बहुत ही दमदार अभिनय किया। रेखा (Rekha) की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी दमदार एक्टिंग के दर्शक दीवाने रहे। वहीं रेखा (Rekha) की जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। यूं तो रेखा का नाम अक्सर महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है लेकिन उनके अलावा भी हिंदी सिनेमा के कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।

Rekha Love Life: हुस्न की मल्लिका, सदाबहार अभिनेत्री जिनकी आंखों की मस्ती की पूरी दुनिया दीवानी है। हम बात कर रहे हैं लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा (Rekha) के बारें में। जिन्होंने रुपहले पर्दे पर बहुत ही दमदार अभिनय किया। रेखा (Rekha) की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी दमदार एक्टिंग के दर्शक दीवाने रहे। वहीं रेखा (Rekha) की जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। यूं तो रेखा का नाम अक्सर महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा जाता है लेकिन उनके अलावा भी हिंदी सिनेमा के कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।

सबसे पहले रेखा का नाम जंपिंग जैक जितेंद्र के साथ जुड़ा था। जिस वक्त रेखा और जितेंद्र के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं उस वक्त जितेंद्र शादी शुदा थे। उस दौर में लोगों ने रेखा को ही जिम्मेदार ठहराया था कि वो जितेंद्र की शादी शुदा जिंदगी को बर्बाद कर रही हैं। हालांकि कुछ वक्त के बाद दोनों की प्रेम कहानी खत्म हो गई।

जितेंद्र के बाद रेखा की जिदंगी में किरण कुमार की एंट्री हुई। दोनों की लव स्टोरी के बारें में शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

इसके बाद रेखा की जिंदगी में विनोद मेहरा ने दस्तक दी। दोनों ने चोरी-छिपे शादी भी कर ली थी। विनोद मेहरा जब रेखा को अपने घर लेकर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां ने रेखा के साथ बहुत बदसुलूकी। उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया साथ ही रेखा को घर तोड़ने वाली भी कहा। इसके साथ ही रेखा और विनोद मेहरा का रिश्ता टूट गया।

तीन-तीन रिश्ते टूटने के बाद रेखा की जिंदगी में महानायक अमिताभ बच्चन आए। अमिताभ बच्चन ने तो रेखा को पूरा ही बदल दिया। फिल्म गंगा की सौगंध में दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। आज भी लोग दोनों के प्यार के किस्से के बारें में जिक्र करते हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा जगत की सुपरहिट जोड़ी बन गई थी। दोनों एक दूसरे को बेपनाह प्यार करते थे। जब जया बच्चन को इस खबर की भनक लगी तो वो किसी भी हालत में अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने में लग गईं। पत्नी के प्यार की जीत हुई। रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी का अंत हो गया।

रेखा का नाम  संजय दत्त के साथ भी खूब सामने आया। दोनों ने जमीन आसमान नाम की एक फिल्म में काम किया था और इसके बाद ही दोनों के रिश्ते की खबरें आने लगी थी। ये खबरें इतनी ज्यादा फैली कि खुद संजय दत्त को इस पर सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी।

रेखा का नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा था। फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। यही से दोनों के अफेयर ने जोर पकड़ लिया। उस वक्त अक्षय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे और वो भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। जब ये बातें रवीना को पता चलीं तो वो काफी गुस्सा हुई थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular