Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodDeath Anniversary: बॉलिवुड के इस दिग्गज एक्टर लिपिस्टिक से भरी थी एक्ट्रेस...

Death Anniversary: बॉलिवुड के इस दिग्गज एक्टर लिपिस्टिक से भरी थी एक्ट्रेस की मांग, दिलचस्प है शम्मी कपूर की शादी की कहानी

मुंबई। दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर को भला कौन नहीं जनता है। वो किसी पहचान के मोहताज तो नहीं है लेकिन उनकी कहानी बहुत ही अलग है। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना उस जमाने में बहुत ही मुश्किल हुआ करता था उससे से भी ज्यादा मुश्किल थी उनकी जिंदगी की कहानी। तो आइए जानते है। दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर के ऐसे किस्से जो आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। शम्मी कपूर के जन्म की कहानी भी कुछ कम मुश्किल भरी नहीं थी। पृथ्वीराज कपूर की इकलौती ऐसी संतान थे जो हॉस्पिटल में पैदा हुए थे। उस जमाने में घर में ही दाई की मदद से बच्चे पैदा होते थे। शम्मी के जन्म के समय उनकी मां को स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कत थी जिसकी वजह से उनका जन्म हॉस्पिटल में हुआ। पैदा होने के बाद भी उनका खास ख्याल रखा गया था।

शम्मी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं। 14 अगस्त 2011 यानी 10 बरस पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए शम्मी जब भी पर्दे पर आते अपनी अदाकारी से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते। शम्मी अपनी यूनिक डांसिंग स्टाइल के लिए अधिक जाने जाते हैं। शम्मी कपूर को फिल्मी सफलता धीरे-धीरे मिली लेकिन जब मिली तो स्टार बन गए। शम्मी कपूर की फिल्मों की तरह ही उनकी पर्सनल लाइफ भी कम रोमांचक नहीं थी।

उनकी पुण्यतिथि पर उनकी लाइफ के बारे में कुछ अनछुए पहलू के बारे में बताते हैं। ‘जंगली’ फिल्म में ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ गाने में याहू कह कर उनको उछलता कूदता देख आज भी मजा आ जाता है। कपूर खानदान के जितने भी एक्टर हैं सभी की अपनी अलग-अलग खासियत है। शम्मी कपूर ने ‘जंगली’ और ‘तीसरी मंजि’ल जैसी यादगार फिल्में दी हैं। 2011 में ही रणबीर कपूर संग फिल्म ‘रॉक स्टार’ में नजर आए थें।

शम्मी कपूर ने गीता बाली के साथ फिल्में की तो उन्हें गीता से प्यार हो गया। कहते हैं फिल्म ‘रंगीन रातें’ की आउटडोर शूटिंग के दौरान ही प्यार के अंकुर फूटे थे। शम्मी ने गीता से शादी करने का प्रपोजल रखा तो वह मानी नहीं लेकिन एक दिन गीता को न जाने क्या सूझा कि शम्मी से कहा कि उन्हें आज ही शादी करनी है। शम्मी के लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती थी। हालांकि गीता के इस अचानक फैसले से हैरान होते हुए पूछा कि ऐसा कैसे संभव है तो गीता ने उन्हें बताया कि अगर अभी नहीं तो कभी नहीं।

ऐसे मौके को शम्मी कैसे गवां सकते थे। दोनों मंदिर पहुंचें और विधि का विधान देखिए जिस शम्मी कपूर की शादी में शाही इंतजाम होता उनकी शादी में सिंदूर भी नहीं था। ऐसे में गीता बाली का लिपिस्टिक काम आई और शम्मी ने उनकी मांग भरी। शम्मी कपूर और गीता बाली की शादीशुदा जिंदगी बेहद प्यार भरी थी। दो बच्चे भी हुए लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। शादी के करीब 10 साल बाद बीमारी की वजह से गीता उन्हें अकेला छोड़ दुनिया को अलविदा कह गईं। यहां बताने की जरूरत नहीं कि शम्मी उनके निधन के बाद किस कदर टूट गए। बाद में उनकी हालत देख घरवालों ने नीला देवी से शादी करवा दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular