Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodबॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल तैयार हो कर करती है घर का काम,...

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल तैयार हो कर करती है घर का काम, देखें मजेदार वीडियों

मुंबई। बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल यानी रवीना टंडन हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है। रवीना टंडन सोशल मिडिया पर एक्टिव रहने के साथ -साथ मजेदार पोस्ट भी अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती है। हालही में रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया है कि अपने घर के कूड़ा कटका से लेकर बर्तन धोने, कपड़े धोने जैसे काम भी वह खुद ही करती हैं। रवीना टंडन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें पहले तो बर्तन धोते देखा जा सकता है। फिर वॉशिंग मशीन में कपड़े डालते, कपड़े प्रेस करते और फिर टेरेस साफ करते देखा जा सकता है।


यूजर मस्त-मस्त गर्ल के वीडियो पर कमेंट करते हुए तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने रवीना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘अरे-अरे ये कौन सा रिवर्स गियर पकड़ लिया आपने। मैंने आपको पहली बार देखा है। जब मैं मुश्किल से 6 साल की रही होउंगी और अब मैं अपने 30 में हूं और आप अभी भी वैसी ही दिखती हैं। या फिर बेहतर।’ एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘कामवाली बाई मस्त है।

वीडियो शेयर करते हुए रवीना ने कैप्शन में लिखा है- ‘जब पति बोले कि तुम कभी घर पर हॉट ड्रेस नहीं पहनती।’ इसके बाद वह घर के काम करते हुए स्टाइलिश अवतार में नजर आती हैं। उनका यह स्टाइलिश अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। रवीना टंडन के इस वीडियो को उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक वीडियो पर 73 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular