Thursday, March 28, 2024
HomeHollywoodआमिर खान के बाद अब ये एक्टर शादी के 21 साल बाद...

आमिर खान के बाद अब ये एक्टर शादी के 21 साल बाद अपनी पत्नी को देंगे तलाक, काजोल के साथ कर चुके हैं काम

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ता बनाना और टूटना जैसा आम बात हो गई है। पहले आमिर खान ने अपनी पत्नी से अलग होना का फैला किया उसके अब इस एक्टर ने भी अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल संग काम कर चुके एक्टर कमल सदाना और उनकी पत्नी मेकअप आर्टिस्ट लीजा जॉन ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि खुद कमल ने की है। उन्होंने कहा कि हमारा तलाक हो रहा है।

कमल और लीजा ने 21 साल पहले शादी की थी, दोनों ने 1 जनवरी 2000 को शादी की थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। बेटे का नाम अंगद और बेटी का नाम लिया है। कमल सदाना मशहूर फिल्म निर्माता ब्रिज सदाना और अभिनेत्री सईदा खान के बेटे हैं। 21 अक्टूबर 1990 को बृज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ बहस के बाद पत्नी और बेटी की हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मार ली। संयोग से उस दिन कमल का जन्मदिन भी था।

कमल सदाना ने काजोल के साथ फिल्म ‘बेखुदी’ से डेब्यू किया था। जुलाई, 1992 में रिलीज हुई ‘बेखुदी’ काजोल की भी डेब्यू फिल्म थी। साल 1993 में आई कमल सदाना की फिल्म ‘रंग’ बड़ी हिट साबित हुई और इसके बाद 90 के दशक में वह छा गए। कमल को आखिरी बार फिल्म ‘करकश’ में सुचित्रा पिल्लई के साथ देखा गया। इस फिल्म को इन दोनों स्टार्स ने ही प्रड्यूस किया था। साल 2007 में कमल सदाना ने अपने पिता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विक्टोरिया नंबर 203’ का रीमेक बनाया। रीमेक का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया था।

कमल सदाना ने ईटाइम्स से बात कर इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कमल सदाना और लीजा जॉन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। कमल सदाना ने कहा, ‘दो लोग लाइफ में समझदार हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। इस तरह की चीजें हर जगह हो रही हैं और हम भी उनमें से एक हैं। फिलहाल कमल सदाना और लीजा जॉन अलग रहे रहे हैं। कमल सदाना मुंबई में रहते हैं जबकि लीजा जॉन अपने माता-पिता के साथ गोवा में रह रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular