Tuesday, September 17, 2024
HomeBollywoodसोनाक्षी सिन्हा : सोनाक्षी सिन्हा ने 1971 युद्ध की दिलेर महिलाओं के...

सोनाक्षी सिन्हा : सोनाक्षी सिन्हा ने 1971 युद्ध की दिलेर महिलाओं के लिए सुनाई कविता

सोनाक्षी सिन्हा : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांस, एक खूबसूरत पेंटर होने के साथ-साथ एक अच्छी कवियित्री भी हैं। बीते कुछ महीने पहले सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन शरद केलकर और एम्मी विर्क मुख्य भूमिका की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला।

सोनाक्षी सिन्हा : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांस, एक खूबसूरत पेंटर होने के साथ-साथ एक अच्छी कवियित्री भी हैं। बीते कुछ महीने पहले सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन शरद केलकर और एम्मी विर्क मुख्य भूमिका की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला।

सोनाक्षी सिन्हा : 26 दिसंबर को स्टार गोल्ड पर दिखाई जायेगी भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

26 दिसंबर को स्टार गोल्ड पर भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म दिखाई जायेगी। सोनाक्षी ने इस मौके पर एक कविता के जरिये भारत की नारी शक्ति के जज्बे को सलाम किया है। सोनाक्षी इस बात से बहुत खुश हैं कि नारी शक्ति पर बनाई गई इतनी बड़ी फिल्म में उन्हें काम करने का मौका मिला। सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म में सुन्दरबेन जेठा मधरपर्य जैसे दिलेर महिला का किरदार निभाया हैं जिन्होंने 300 महिलाओं का नेतृत्व करके हवाई मैदान बनाया था।

ऐसी है फिल्म की कहानी

ये फिल्म एक गांव की उन 300 जाबाज महिला की कहानी पर आधारित है,  जिन्होंने अपनी जिंदगी को ताक पर रखकर मात्र तीन दिनों में इंडियन एयरफोर्स का रनवे तैयार कर डाला था, जो कई लोगों को नामुमकिन सा दिखाई दे रहा था। ये रनवे पाकिस्तान की नापाक हरकत के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था।

अजय देवगन ने महिला शक्ति को किया सलाम

अजय देवगन ने कहा कि ये फिल्म उन 300 महिलाओं के अद्भुत और अविश्वसनीय साहस को सलाम करती है जो युद्ध के बीचों-बीच अपने बच्चों को घरों में छोड़कर हवाई मैदान को ठीक करने में जुट गईं। इन औरतों ने वतन की हिफाजत को अपनी जान और परिवारवालों से भी ऊपर रखा और यही चीज उन्हें असली हीरो बनाती है। जब मैंने ये कहानी सुनी तब से ये मेरे दिल में रह गयी। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे अपने करियर के शुरुआती दौर से ही देशभक्ति के किरदार को जीने का मौका मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

 

RELATED ARTICLES

Most Popular